विश्व मानसिक दिवस पर रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के निर्देशन मं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ सेमिनार आयोजित कर आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक समस्याओं की पहचान तथा समय पर परामर्श एवं उपचार लेने के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी नें मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ्य जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों एवं छात्र ,छात्राओं को आमजन तक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुॅचाने, मानसिक समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार के लिए प्रेरित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया । उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना और भ्रातियों को देर करना हम सभी की जिम्मदारी है।
उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव, चिंता अथवा अन्य मानसिक समस्याओं को छिपाने के बजाय उनके संबंध में खुलकर बात करनी चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों की सहायता लेनी चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और जरूरतमंद व्यक्तियों को सहयोग देना तथा स्वस्थ्य समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता डॉ.के.के.सहारे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकर शिंदे, डॉ.अशोक शाक्य,डॉ.अंकित गुप्ता, डॉ.कमल देवांगन, श्री ताराचन्द श्रीवास, तृप्ति ब्राम्हणी, अंजिता बेक सहित अधिकारी,कर्मचारी तथा मेडिकल तथा नर्सिग छात्र, छात्राएं उपस्थित थी।





Post a Comment