गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात
प्रमुख कार्रवाई
अब तक 407 बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई।
अपराधियों एवं वारंटियों पर कार्रवाई, असामाजिक तत्वों पर कसा शिकंजा
अभियान अवधि : पिछले 10 दिनों में गणेश उत्सव के दौरान
गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
123 गिरफ्तारी वारंट तामील
लंबे समय से फरार वारंटियों की तलाश कर विशेष टीमों द्वारा दबिश देकर गिरफ्तारी की गई।
22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार
वर्ष 2014 से लंबित स्थायी वारंटों सहित पुराने प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई की गई।
190 आरोपियों की गिरफ्तारी
शरीर संबंधी एवं महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस किया गया।
72 व्यक्तियों / बदमाशों/संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की आशंका वाले व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई।
ऑपरेशन आघात — एक नजर में
123+22+72+190=407 — बदमाशों, अपराधियों एवं संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई
123— गिरफ्तारी वारंट तामील
22 — स्थायी वारंटी गिरफ्तार
190 — पेंडिंग अपराधों में आरोपियों की गिरफ्तारी
72 — प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कोरबा पुलिस द्वारा गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
कोरबा पुलिसअपराधियों पर आघात, आमजन के साथ विश्वास”


Post a Comment