बुधवारी बाजार में बाइक के अंदर घुसा घोड़ा करैत, मचा हड़कंप
RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने टीम सदस्य मानस के साथ किया सुरक्षित रेस्क्यू, बड़ी दुर्घटना टली
कोरबा। बुधवार को शहर के बुधवारी सब्जी बाजार में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कॉमन करैत (घोड़ा करैत) सांप एक बाइक के अंदर घुस गया। बुधवार होने के कारण बाजार में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों के लिए सब्जी और अन्य सामान खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान लोगों की नजर बाइक के अंदर छिपे सांप पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
लोगों ने बिना देर किए वन विभाग और RCRS (Reptile Care and Rescuer Society) की टीम से संपर्क किया। सूचना मिलते ही RCRS के अध्यक्ष अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए बाइक के अंदर छिपे कॉमन करैत को सुरक्षित बाहर निकाला।
सांप के बाइक के अंदर होने की जानकारी समय रहते मिल जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बाजार में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू के दौरान लोगों को सांप से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह भी दी गई।
वन विभाग और RCRS की अपील
वन विभाग एवं RCRS टीम ने लोगों से अपील की है कि घर, दुकान, वाहन या आसपास कोई भी वन्यजीव दिखाई देने पर उसे छेड़ें नहीं, मारें नहीं और खुद पकड़ने की कोशिश न करें। वन्यजीव को पकड़ने का प्रयास करना व्यक्ति के लिए खतरनाक हो सकता है।
सांप दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग या RCRS हेल्पलाइन पर सूचना दें। टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू करेगी।
RCRS हेल्पलाइन — अविनाश यादव
📞 98279 17848
📞 90099 96789
📞 79879 57958
“सांप दिखे तो वन विभाग और RCRS टीम को कॉल करें — आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी।”

Post a Comment