आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता और नियमित गतिविधिया संचालित करने के निर्देश

Views

 


आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता और नियमित गतिविधिया संचालित करने के निर्देश


कोरबा,,कलेक्टर  दुदावत ने तरदा व सराईसिंगार  शाला परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में दर्ज एवं उपस्थित बच्चों की संख्या, उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यकताओं तथा दैनिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से सुबह का नाश्ता एवं गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा केंद्रों में निर्धारित गतिविधियों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की देखभाल, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


0/Post a Comment/Comments