सूने मकान को बनाया निशाना, चोरी के सामान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Views


 सूने मकान को बनाया निशाना, चोरी के सामान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार , मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्रवाई, टुल्लू पंप, पंखा, नकदी एवं घटना में प्रयुक्त चोरी का मोटर सायकल बरामद*

 जांजगीर चांपा,,पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का टुल्लू पंप, पुराना इस्तेमाली पंखा, नकदी रकम तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामले में प्रार्थिया श्रीमती रामेश्वरी सुमन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 3 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे वह अपने पुराने मकान को देखने पहुंची, जहां ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में स्टैंड पंखा, टुल्लू पंप एवं पेटी में रखी नकदी चोरी होना पाया गया।

पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय IPS  के निर्देशन में एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैंडन यार्क के कुशल मार्गदर्शन में एवं SDOP अकलतरा मेंखलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना मुलमुला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

विवेचना दौरान पता चला कि आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल चोरी का होना पाए गया है जिसका थाना उरला, रायपुर में चोरी का मामला दर्ज पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. संदीप वैष्णो  उम्र 20 वर्ष साकिन दगोरी  थाना बिल्हा जिला बिलासपुर

2. दिनेश देवार  उम्र 26 वर्ष साकिन पकरिया थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

3. करण देवार उम्र 26 वर्ष साकिन दगोरी थाना बिल्हा जिला बिलासपुर 

उपरोक्त कार्यवाही* में निरी शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला, प्रधान आरक्षक अवधेश तिवारी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

0/Post a Comment/Comments