स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में बढ़ा दीपावली अवकाश, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल
Views
स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले प्रदेश के सभी स्कूलों में दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की थी। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी के बाद छुट्टियां 11 नवंबर तक रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर भी जारी किया है। इसके तहत तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं।
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक।
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक। पहले यह 10 नवंबर तक निर्धारित था।
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक।
इस तरह प्रदेश के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं। दीपावली की छुट्टी बढ़ने से अब विद्यार्थियों को एक दिन अतिरिक्त अवकाश मिलेगा
Post a Comment