कोरबा की प्रथम महापौर और वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री श्याम कंवर दीदी का निधन

Views

 


कोरबा की प्रथम महापौर और वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री श्याम कंवर दीदी का निधन

शोक संदेश,,अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा की सम्माननीय सदस्या, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नगर पालिक निगम कोरबा की प्रथम माननीय महापौर सुश्री श्याम कंवर दीदी का आज शाम 4:00 बजे अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में आकस्मिक निधन हो गया है।

एक कुशल अधिवक्ता के रूप में न्याय की लड़ाई लड़ने और कोरबा नगर निगम के प्रथम नागरिक के रूप में शहर के विकास की मजबूत नींव रखने वाले उनके ऐतिहासिक योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। अश्रपूरित श्रद्धांजलि अर्पित है।

अंतिम संस्कार (अंत्येष्टि कार्यक्रम):


• समय: कल सुबह 10:00 बजे


• स्थान: उनका गृह ग्राम - भैसमा


ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में मोक्ष प्रदान करें और इस कठिन समय में उनके शोकाकुल परिवार को काल के इस कठोर प्रहार को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


शोकाकुल:

के बी शाँडिल्य

0/Post a Comment/Comments