राष्ट्रीय एकता दिवस: बालको के मितान भवन में 'एकता परेड-2026' का सीधा प्रसारण, पुलिस और जनता ने सरदार पटेल को किया नमन

Views

 


राष्ट्रीय एकता दिवस: बालको के मितान भवन में 'एकता परेड-2026' का सीधा प्रसारण, पुलिस और जनता ने सरदार पटेल को किया नमन

कोरबा: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देशभर की तरह ऊर्जाधानी कोरबा में भी राष्ट्रीय एकता दिवस पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस खास मौके पर थाना बालको द्वारा मितान भवन में गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित भव्य ‘एकता परेड-2026’ का सीधा प्रसारण किया गया।



बड़ी स्क्रीन पर देखा भव्य आयोजन

मितान भवन में एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुजरात में चल रही भव्य परेड का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में बालको पुलिस के जवानों, क्षेत्र के युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। उपस्थित जनसमूह ने इस भव्य और राष्ट्रभक्ति से सराबोर आयोजन का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया।

सरदार पटेल के योगदान को किया याद

इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया। वक्ताओं ने देश की सैकड़ों रियासतों के एकीकरण और भारत की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। बालको पुलिस और आम नागरिकों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

0/Post a Comment/Comments