कोरबा, बालको। निर्माण, सृजन, शिल्प और तकनीकी कौशल के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर बालको स्थित मेसर्स सुरेंद्र इंजीनियरिंग इंटरप्राइजेज में श्रद्धा और उल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रतिष्ठान परिसर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।
पूजा-अर्चना के दौरान प्रतिष्ठान की सुख-समृद्धि, कर्मचारियों की खुशहाली तथा कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रगति और उन्नति की कामना की गई। कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा अपने कार्यों में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा की प्रार्थना की।
जयंती समारोह के अवसर पर पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। इसमें कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और उत्सव का वातावरण बना रहा।


Post a Comment