धरमजयगढ़ में जंगली हाथी का कहर: तेजपुर बीट में युवक को दौड़ाकर कुचला, मौके पर ही मौत

Views

 




धरमजयगढ़ में जंगली हाथी का कहर: तेजपुर बीट में युवक को दौड़ाकर कुचला, मौके पर ही मौत

धरमजयगढ़, 10 अक्टूबर 2026, गुरुवार। धरमजयगढ़ वन मंडल के बाकारूमा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तेजपुर बीट से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक जंगली हाथी ने एक युवक को दौड़ाकर बेरहमी से कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुरेश (उम्र लगभग 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पत्थलगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला था और उसके पिता का नाम मदन चौहान है। बताया जा रहा है कि सुरेश किसी काम से तेजपुर आया हुआ था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 9 बजे वह तेजपुर से ढोढागांव की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसका सामना इलाके में विचरण कर रहे एक विशालकाय जंगली हाथी से हो गया।चेतावनी के बाद भी हुआ हादसास्थानीय सूत्रों के अनुसार, वन विभाग द्वारा क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों को पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। मुनादी और अन्य माध्यमों से लोगों को सतर्क रहने और उस मार्ग पर न जाने की सलाह दी गई थी। इसके बावजूद सुरेश ढोढागांव की ओर निकल पड़ा। रास्ते में अचानक हाथी को सामने देख उसने अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की, लेकिन बेकाबू हाथी ने उसका पीछा कर उसे अपनी चपेट में ले लिया और कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।घटनास्थल पर मुस्तैद वन विभाग की टीमहादसे की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हुई। विभागीय अमला पहले से ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उसकी ट्रैकिंग कर रहा था। घटना के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं। टीम घटनास्थल पर मौजूद रहकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और आगे की आवश्यक वैधानिक व विभागीय कार्रवाई पूरी करने में जुटी हुई है। प्रशासन ने क्षेत्र के ग्रामीणों से एक बार फिर अपील की है कि वे जंगलों की ओर न जाएं और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें

0/Post a Comment/Comments