राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
कोरबा आज दिनांक 12/09/2026, दिन शनिवार को राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम (NLEP) अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ. एस. एन. केसरी सर के निर्देशानुसार तथा डॉ. बी. आर. रात्रे (DTO) सर एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पद्माकार शिंदे सर के मार्गदर्शन में RHO (Rural Health Officer) हेतु राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला का उद्देश्य RHO को कुष्ठ रोग की पहचान, उपचार, रोकथाम, संदिग्ध मरीजों की जांच एवं समय पर रेफरल तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक जानकारी दिया गया

Post a Comment