सरसीवा - ब्रह्माकुमारीसंस्थान द्वारा सजग व्यापार समृद्ध समाज के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया

Views


 सरसीवा -   ब्रह्माकुमारीसंस्थान द्वारा सजग व्यापार समृद्ध समाज के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस कार्यक्रम में अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया उसके उपरांत सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ  देकर आत्मीय स्वागत किया गया । तत्पश्चात छोटे बच्चों द्वारा स्वागत गीत ने सभी का मन मोह लिया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रश्मि बहन ने बताया कि आज हम सभी जन तनाव से ग्रसित हैं और इसका एक ही हल है मुस्कुराना एवं ध्यान लगाना ।तनाव रहेगा तो आप ग्राहक से प्रेम से बात नहीं कर पाएंगे जिससे आपका व्यवसाय प्रभावित होगा इसलिए मेडिटेशन जरूर करें उन्होंने आगे बताया कि  25 तारीख से 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन हमारे संस्था द्वारा किया जा रहा है जो की सुबह 8:00 बजे से 9:00 तक एवं शाम 7:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक संचालित होगी जिसका लाभ आप सभी को लेना है ।

कार्यक्रमका रूपरेखा एवं सुव्यवस्था को देखते हुए अतिथि ने संस्था को आभार व्यक्त किया एवं मंच के माध्यम से सजग व्यापार एवं समृद्ध समाज की व्याख्या की । सभी अतिथियों ने बारी-बारी से अपना उद्बोधन दिया जिसमें मेडिटेशन को एक सुखी जीवन जीने की का माध्यम बताया गया । सरसीवा सें मनीष अग्रवाल ने अपने  उदबोधन मे कहा कि इतनी तेज बारिश में भी सरसीवां के व्यापारी वर्ग पहुंचे इसके लिए उन्होंने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया तथा सरसीवाँ  को धार्मिक नगरी के रूप में जाना जाता है और ऐसे में नगर में ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरी विश्व विद्यालय द्वारा कई दिव्य एवं प्रेरणा दाई कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है इसलिए आसपास के क्षेत्र को भी इस कार्यक्रम के माध्यम से सकारात्मक विचार आध्यात्मिक ज्ञान और जीवन की चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिल रही है । जिससे क्षेत्र वासी भीअपने को सुखद महसूस कर रहे हैं इस प्रकार यह कार्यक्रम बहुत सुंदर ढंग से संपन्न कराया गया ..कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र अग्रवाल जी छत्तीसगढ़ चैंबर्स आप कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी रश्मि बहन वरिष्ठ राज्य शिक्षिका रायपुर ने उपस्थिति दी ।तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश अग्रवाल जी सरायपाली प्रदीप देवांगन जी भटगांव संगीता सिंह जी सारंगढ़ एवं सरसीवा से मनीष अग्रवाल जी उपस्थित रहे ।

0/Post a Comment/Comments