बालको के ए.के. सिन्हा प्राइवेट लिमिटेड में गूँजा 'जय विश्वकर्मा' का जयकारा, श्रद्धा और भंडारे के साथ मना उत्सव
कोरबा, बालको। निर्माण, सृजन, शिल्प और तकनीकी कौशल के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर बालको स्थित ए.के. सिन्हा प्राइवेट लिमिटेड में श्रद्धा और उल्लास के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर प्रतिष्ठान परिसर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई।पूजा-अर्चना के दौरान प्रतिष्ठान की सुख-समृद्धि, कर्मचारियों की खुशहाली तथा कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रगति और उन्नति की कामना की गई। कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की तथा अपने कार्यों में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा की प्रार्थना की।जयंती समारोह के अवसर पर पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन भी किया गया। इसमें कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और उत्सव का वातावरण बना रहा।



Post a Comment