साडा कॉलोनी, बुधिया प्लॉट में गार्डन निर्माण का भूमिपूजन

Views

 


साडा कॉलोनी, बुधिया प्लॉट में गार्डन निर्माण का भूमिपूजन 

बालको,,वार्डवासियों की आवश्यकताओं एवं उपलब्ध भूमि की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए साडा कॉलोनी, बुधिया प्लॉट में नागरिकों के लिए एक सुंदर एवं उपयोगी गार्डन का निर्माण BALCO CSR के सहयोग से किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज गार्डन निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधिवत रूप से संपन्न किया गया। यह गार्डन क्षेत्र के नागरिकों के लिए स्वच्छ, हरित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए उपयोगी स्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस अवसर पर वार्ड की एल्डरमैन  मंदाकिनी त्रिपाठी, पार्षद  तरुण राठौर , मंडल अध्यक्ष  दिलेंद्र यादव,  मंजू कश्यप   शशिभूषण सोनी, BALCO CSR से  सुभाषिष दास  एवं प्रिंसी मैडम सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग से भूमिपूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

हमारा प्रयास — स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित वार्ड की ओर एक और कदम।

 सभी का हार्दिक आभार।आपका पार्षद तरुण राठौर

0/Post a Comment/Comments