भारत के महान कलाकारों को विनम्र श्रद्धा सुमन : 'स्वरांजलि' का आयोजन 6 सितंबर को बालको में

Views


भारत के महान कलाकारों को विनम्र श्रद्धा सुमन : 'स्वरांजलि' का आयोजन 6 सितंबर को बालको में

बालकोनगर, 05 सितंबर।भारतीय संगीत जगत के अमर स्वर कोकिला और स्वर सम्राटों को समर्पित संगीतमय संध्या *"स्वरांजलि"* का आयोजन बालको में होने जा रहा है। इस अवसर पर मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, मुकेश, लता मंगेशकर एवं आशा भोसले जी के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति बालको-कोरबा के कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

कार्यक्रम की *अध्यक्षता श्री मोरध्वज वैष्णव, तालमणि* करेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संजू देवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा* होंगी।

इस अवसर पर *विशिष्ट अतिथि* के रूप में डॉ. राजीव सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा), श्री हितानंद अग्रवाल जी (पार्षद), डॉ. विवेक सिन्हा (CMO बालको), श्री तरुण राठौर (पार्षद) एवं श्री सत्येन्द्र दुबे (पार्षद) उपस्थित रहेंगे।

 कार्यक्रम विवरण :-कार्यक्रम : स्वरांजलि - महान कलाकारों को विनम्र श्रद्धा सुमन*

स्थान : हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन, बालको नगर सेक्टर-6

दिनांक : 6 सितंबर 2026, शनिवार

समय : शाम 7 बजे से

आयोजन समिति ने समस्त नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

भवदीय,आयोजन समिति, स्वरांजलि बालकोनगर

0/Post a Comment/Comments