सेक्टर-3 बालको नगर में धूमधाम से हुआ श्री गणेश विसर्जन, 56 भोग और नन्हें कलाकारों की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र
सेक्टर-३ बालको नगर में इस वर्ष गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया । सात दिवसीय पूजन-अर्चन के पश्चात भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का भव्य विसर्जन समारोह आयोजित किया गया।
विसर्जन् पुर्व श्री भगवान को 56 भोग* अर्पित किया गया एवं महाआरती की गई।
विशेष आकर्षण :
इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कॉलोनी के *नन्हें कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य-नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम* रहा। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गणेश वंदना एवं भक्ति गीतों पर दी जाने वाली प्रस्तुति दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शक इस मनमोहक कार्यक्रम में थिरकने से अपने आप को रोक नहीं पाए।
तत्पश्चात शाम 4:00 बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई जो सेक्टर-3 से प्रारंभ होकर बालको नगर मुख्य मार्ग होते हुए विसर्जन स्थल दोन्द्रो तक गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे सेक्टर 3 के मातृ शक्ति का विशेष योगदान रहा।


Post a Comment