साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा

Views

 


साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा 

  साईं मंदिर में भगवान साईं के चांदी के मुकुट की चोरी खुलासा हुआ मंदिर से चोरी हुआ 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट, कीमत 95,000 रूप्ये-बरामद

चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विजय बहादुर द्वारा थाना सक्ती उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर में साईं भगवान के मुकुट की चोरी हो गई है तथा चोरी करने वाला व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था।


प्रकरण में  पुलिस अधीक्षक  प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रापुसे) एवं  अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डॉ० भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपी आरोपी सतीश दुबे पिता महेश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बिछुआ, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.) से पूछताछ करने पर अपने सहयोगी ननकी राम चौहान पिता लछन राम चौहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया गया जिनके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर 500 ग्राम वजनी चांदी के मुकुट, कीमत 95,000- को गवाहों की उपस्थिति में विधिवत जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। प्रकरण में विवेचना में प्राप्त साक्ष्य, घटनास्थल निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के कथनों के आधार पर दोनों आरोपियों की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

0/Post a Comment/Comments