पूर्व बालको कर्मी ऐस आर ऐस वेद प्रकाश कश्यप के पुत्र विवेक कश्यप ने देशभर में नाम रोशन किया है।
कोलकाता*। बालको नगर के लिए गर्व का पल। यहां के पूर्व बालको कर्मी वेद प्रकाश कश्यप के बेटे *विवेक कश्यप* ने अपनी टीम के साथ *IIT खड़गपुर* में आयोजित "प्लैटिनम जुबली एनर्जी हैकाथॉन - ग्रैंड फिनाले" में प्रथम पुरस्कार जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह हैकाथॉन *Oil India Ltd., MC²+ और IIT खड़गपुर* द्वारा IIT खड़गपुर की प्लैटिनम जुबली के उपलक्ष्य में 16 अगस्त 2026 को IIT खड़गपुर रिसर्च पार्क, कोलकाता में आयोजित किया गया था।
विवेक कश्यप की 4 सदस्यीय टीम में *हरीश S, साईनाथ H और बेनी वर्गीज* भी शामिल थे। टीम ने उत्कृष्ट नवाचार, तकनीकी दक्षता और प्रभावी समस्या समाधान के लिए जूरी का दिल जीता और *₹5,00,000 नगद पुरस्कार* के साथ "सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस" प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन *राजेंद्र मिश्रा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंटरप्रेन्योरशिप (RMSoEE)* द्वारा 16-17 अगस्त 2026 को किया गया। विजेता टीम को MC²+ के CEO श्री संदीप माहेश्वरी, IIT खड़गपुर के एसोसिएट डीन प्रो. मनोज कुमार मंडल और Oil India Ltd. के C&MD डॉ. रणजीत रथ के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।
बालको नगर के लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए विवेक कश्यप और उनके परिवार को बधाई दी है।


Post a Comment