राम मंदिर, बालकोनगर में सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन संपन्न

Views

 


राम मंदिर, बालकोनगर में सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन संपन्न

बालकोनगर। सावन मास के अवसर पर श्री राम मंदिर, बालकोनगर में दिनांक *02.08.2026, रविवार* को सामूहिक रुद्राभिषेक पूजन का आयोजन किया गया।

पूजन पं. संजय दुबे के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस पुण्य अनुष्ठान में *38 परिवारों* के सदस्यों ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजकों ने सभी अनुष्ठार्थियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही इस विशेष पूजा में सहयोग प्रदान करने वाले सभी ज्येष्ठ सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बालको सेवा समाज ने बताया कि सावन मास में आगे भी रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। *आगामी तिथियाँ: 09, 16 एवं 23 अगस्त 2026* हैं। इन तिथियों के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक भक्तों से अनुरोध है कि समय पर पंजीयन कराएं।


समाज ने अपील की है कि इस सूचना को दोस्तों एवं परिजनों तक भी पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकें।

0/Post a Comment/Comments