पी.एम. श्री सेजेस बालको नगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
कोरबा*। पी.एम. श्री सेजेस बालको नगर में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि* *सत्येन्द्र दुबे , सचेतक, भाजपा पार्षद दल एवं पार्षद, वार्ड क्र. 42, नगर पालिक निगम कोरबा थे। उनके कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही विद्यालय के भूतपूर्व छात्र *शहीद अफजल खान* एवं *शहीद रामशंकर पाण्डेय* को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के *विशिष्ट अतिथि* के रूप में जितेन्द्र नाथ दुबे*, एस.एम.डी.सी. (SMDC) अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि *प्रभात डेसेना*, सांसद प्रतिनिधि *गुड्डू थवाईत*, बालको थाना के सहायक उपनिरीक्षक *अजय सिंह*, आरक्षक *भोलाशरण यादव*, *मोहपाल दास*, विद्यालय के प्राचार्य *नीलकंठ राठौर*, प्रधानपाठक *केसरलाल उर्रेय* एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
विद्यालय के एनसीसी के छात्र/छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा अतिथियों एवं पालकों के समक्ष रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार * प्रभात भगत* (व्याख्याता) द्वारा व्यक्त किया गया।



Post a Comment