कोरबा। कोरबा जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विषैला कोबरा डॉक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे बैठा हुआ दिखाई दिया। जैसे ही अस्पताल के कर्मचारियों की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने घबराने के बजाय तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) के अध्यक्ष अविनाश यादव को सूचना दी। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
सूचना मिलते ही RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव तत्काल अपनी रेस्क्यू सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ और संवेदनशील माहौल को देखते हुए उन्होंने अत्यंत सावधानी एवं कुशलता से कोबरा का सफल रेस्क्यू किया। यदि समय रहते सांप दिखाई नहीं देता या किसी ने उसे पकड़ने अथवा मारने का प्रयास किया होता, तो अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों, कर्मचारियों एवं मरीजों के लिए बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
सफल रेस्क्यू के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया, जिससे मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।
RCRS अध्यक्ष अविनाश यादव ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर सुरक्षित एवं ठंडी जगहों की तलाश में घरों, कार्यालयों, अस्पतालों और अन्य भवनों में प्रवेश कर जाते हैं। ऐसे समय में घबराने के बजाय शांत रहें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। बहुपक्षीयसंगठन
वन विभाग एवं RCRS की आम जनता से अपील
कोरबा वन विभाग एवं रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (RCRS) ने नागरिकों से अपील की है कि यदि घर, खेत, कार्यालय, अस्पताल या आसपास किसी भी प्रकार का वन्यजीव अथवा सांप दिखाई दे तो उसे मारने या छेड़छाड़ करने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग अथवा RCRS को सूचना दें। प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम शीघ्र मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को सुरक्षित रेस्क्यू करेगी। वन्यजीवों का संरक्षण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जागरूकता, धैर्य और सहयोग से ही मानव एवं वन्यजीवों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व सुनिश्चित किया जा सकता है।
सांप दिखे तो डंडा नहीं
वन विभाग और RCRS को कॉल करें
RCRS HELPLINE:
Avinash Yadav 9827917948 , 9009996789 ,
7987957958

Post a Comment