Prabal Chhattisgarhछत्तीसगढ़/कोरबा. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की नई प्रदेश कार्यकारिणी, संभाग प्रभारी-सहप्रभारी एवं जिला संयोजक-सहसंयोजकों की घोषणा की गई है। प्रदेश स्तर पर गोविंद अग्रवाल को प्रदेश संयोजक, राजेश गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन विस्तार और व्यापारी वर्ग के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने के उद्देश्य से यह नई टीम गठित की गई है।
इसी कड़ी में कोरबा जिले के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी श्री रश्मि रंजन कश्यप को भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को संगठन ने कोरबा में व्यापारी वर्ग को मजबूत नेतृत्व देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है। श्री रश्मि रंजन कश्यप लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और व्यापारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
उनकी नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि श्री रश्मि रंजन कश्यप के नेतृत्व में व्यवसायी प्रकोष्ठ कोरबा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा व्यापारियों और उद्यमियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनकी नियुक्ति को संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय कार्यशैली का सम्मान भी माना जा रहा है।
Prabal Chhattisgarh sampadak Bal Krishna

Post a Comment