कोरबा कांग्रेस संगठन में यश लांबा बने जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Prabal Chhattisgarhकोरबा. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार यश लाम्बा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा का महामंत्री बनाया गया है। वहीं संगठन में विभिन्न सामाजिक वर्गों और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
नई कार्यकारिणी में कुल 31 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में युवाओं के साथ-साथ अनुभवी कांग्रेसजनों को भी स्थान दिया गया है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि नई टीम पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और आम जनता के बीच कांग्रेस की पहुंच और प्रभाव बढ़ेगा।

Post a Comment