बालको सेक्टर-6 के मकान में निकला 4 फीट लंबा कोबरा, टीनू आनंद ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Views

 


Prabal Chhattisgarhकोरबा/बालको। लगातार हो रही बारिश के चलते बालको के सेक्टर-6 स्थित एक मकान में लगभग 4 फीट लंबा विषैला कोबरा सांप निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घर के लोगों ने तत्काल बालको के स्नेक रेस्क्यूर टीनू आनंद को सूचना दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया।

टीनू आनंद पिछले 20 वर्षों से बालको क्षेत्र में निःशुल्क सर्प रेस्क्यू सेवा दे रहे हैं। इस दौरान वे हजारों विषैले एवं गैर-विषैले सर्पों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वे 24 घंटे रेस्क्यू के लिए उपलब्ध रहते हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बारिश के मौसम में यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या पकड़ने का प्रयास करें, बल्कि तुरंत उनसे संपर्क करें। वहीं, यदि किसी व्यक्ति को सर्पदंश हो जाए तो बिना समय गंवाए सीधे जिला अस्पताल पहुंचें। झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, क्योंकि समय पर सही उपचार ही जीवन बचा सकता है।

0/Post a Comment/Comments