नगर निगम कोरबा: वार्ड 42 के पार्षद सत्येंद्र दुबे बने भाजपा पार्षद दल के सचेतक

Views

 


Prabal Chhattisgarhकोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के भाजपा पार्षद दल ने वार्ड क्रमांक 42के वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व एल्डरमैन *सत्येंद्र दुबे* को अपना सचेतक नियुक्त किया है।

संगठन द्वारा उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचेतक के रूप में वे अब निगम में भाजपा पार्षद दल के कार्यों में समन्वय और अनुशासन बनाए रखने की भूमिका निभाएंगे।

नियुक्ति के अवसर पर जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं और पार्षदों की उपस्थिति रही। इस दौरान दुबे जी का शाल-श्रीफल से स्वागत किया गया।


सत्येंद्र दुबे लंबे समय से वार्ड 42 में पार्षद के रूप में सक्रिय हैं और पूर्व में एल्डरमैन का दायित्व भी संभाल चुके हैं। उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है।


नए दायित्व मिलने के बाद समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी ।

0/Post a Comment/Comments