छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ करतला इकाई की आज मां वनसरा देवी मंदिर, पहाड़गांव में संपन्न हुई बैठक अत्यंत प्रेरणादायी रही। पहाड़ों के बीच स्थित मां वनसरा देवी के शांत और पावन वातावरण में दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
इस शानदार और सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए करतला इकाई के कर्मठ अध्यक्ष आदरणीय बलराम वैष्णव जी और ऊर्जावान महासचिव फलेश पांडे जी का हृदय से आभार। साथ ही, हमारे मार्गदर्शक और संरक्षक आदरणीय घासी गिरी गोस्वामी जी, किशन अग्रवाल जी एवं श्री राजू खत्री जी का विशेष धन्यवाद, जिनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन ने इस बैठक को नई दिशा दी।छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, कोरबा आपकी इस अनूठी पहल का अभिनंदन करता है। इस तरह के आयोजनों और पारिवारिक मिलन समारोहों से न केवल संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलती है, बल्कि आपसी तालमेल भी गहरा होता है। उम्मीद है कि आपका यह स्नेह, सहयोग और कुशल मार्गदर्शन संगठन को हमेशा मिलता रहेगा।
करतला इकाई के सभी साथियों को भी बैठक में सम्मान स्नेहा समय देकर के साथ वह स्वादिष्ट खाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद
आप सभी का पुनः सहृदय आभार और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!

Post a Comment