बालको रिंग रोड पर हुआ हादसा ट्रक और बाइक की हुई जबरदस्त टक्कर -एक कि मौत दूसरा घायल,

Views

 


बालको रिंग रोड पर हुआ हादसा ट्रक और बाइक की हुई जबरदस्त टक्कर -एक कि मौत दूसरा घायल, 

कोरबा जिला अंतर्गत बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर एक भारी वाहन की जानलेवा टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन सहित घटना स्थल से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां एक युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रिंग रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

112 की टीम ने पहुंचाया चिकित्सालय

घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इस हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बहरता सिह (38) चेक पोस्ट भद्रापारा लालघाट वार्ड 38 की चिकित्सालय में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, वही दूसरे घायल बिरेंद्र का बालको चिकित्सालय में इलाज जारी है।

हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट

बताया गया है कि घायलों में से एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

1/Post a Comment/Comments

  1. Police gadi ki speed control ke liye kuch nhi krti,
    Road me speed control krti to aisa ghatna nhi hota

    ReplyDelete

Post a Comment