हसदेव मिलिट्री फिजिकल एकेडमी बनी कोरबा के युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र
कोरबा। हसदेव मिलिट्री फिजिकल एकेडमी अपने प्रारंभिक समय से ही युवाओं को भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, छत्तीसगढ़ पुलिस एवं विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य करती आ रही है। एकेडमी के मार्गदर्शन और अनुशासित प्रशिक्षण के बल पर अनेक युवाओं ने सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
एकेडमी में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई युवा भारतीय सेना, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों तथा छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित हुए हैं। वहीं खेल के क्षेत्र में भी प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर एकेडमी की पहचान को और मजबूत किया है।
हसदेव मिलिट्री फिजिकल एकेडमी NTPC--
हमारे एकेडमी के सभी यंग सॉल्जर्स को सूचित किया जाता है। सभी यंग सोल्जर्स और "हसदेव मिलेट्री एकेडमी" के नये एवं पुराने सभी सदस्यों के लिए बहुत हर्ष का विषय है, की हमारे नये बैच से भी " भारतीय नेवी सब लेफ्टीनेंट" पद पर :– कुमारी सपना, अग्निवीर भारतीय सेना में :– अमन राय और नवीन का चयन हुआ है।
ये एकेडमी प्रारंभिक समय से ही भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स, छत्तीसगढ़ पुलिस एवं स्पोर्ट्स में कामयाबी हासिल करके हमेशा से कोरबा युथ के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करती रही है
रितेश राय सर और उत्तम सर के मार्गदर्शन में एनटीपीसी CSR से लिखित परीक्षा के लिए हर वर्ष निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान कराने का प्रयास किया जा रहा है, और सफलता भी मिल रही है l
अतः चयनित हुए तीनों यंग सोल्जर्स का सम्मान समारोह ( स्मृति चिन्ह भेंट ) का कार्यक्रम रविवार सुबह 08:00 बजे NTPC मानसरोवर मैदान में सर लोगों की उपस्थिति में संपन्न होना है। कार्यक्रम में स्वल्पाहार का भी कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें एकेडमी के सभी नये और पुराने बच्चे सादर आमंत्रित हैं, एकेडमी का द्वार आप सभी के लिए हमेशा से खुला है। आप सभी कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से सम्मिलित होइये।*
नोट:– हेड कांस्टेबल श्री जय कुमार जो CRPF से 22 साल सेवा करके रिटायर हुए हैं, उनका सम्मान समारोह भी होना है।



Post a Comment