कोरबा प्रेस क्लब कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की सौजन्य भेंट-मुलाक़ात

Views
Prabal Chhattisgarh Korba  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास कार्यालय में कोरबा प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन से सौजन्य भेंट-मुलाकात की।

इस विशेष अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी पत्रकारों को शाल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

उक्त भेंट-मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिठ्ठू) एवं आकाश शर्मा उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments