बालको सेक्टर-4 में आशीष कुमार साहू के निवास पर खिले दुर्लभ ब्रह्म कमल
कोरबा, बालको। सेक्टर-4, क्वार्टर नं. 601 निवासी आशीष कुमार साहू के घर रविवार रात्रि दुर्लभ ब्रह्म कमल का पुष्प खिला। यह शुभ घटना देखकर परिवार और आस-पड़ोस में हर्ष का माहौल है।
Epiphyllum oxypetalum_ प्रजाति का यह पुष्प "रात्रि की रानी" के नाम से भी जाना जाता है। यह वर्ष में एक बार, केवल रात्रि के समय खिलता है और भोर होते-होते मुरझा जाता है। हिंदू धर्म में ब्रह्म कमल को अत्यंत पवित्र माना गया है और इसे भगवान ब्रह्मा का प्रतीक कहते हैं। मान्यता है कि घर में इसका खिलना सुख-समृद्धि और शुभ संकेत लेकर आता है।
साहू ने बताया कि उन्होंने पिछले वर्ष यह पौधा लगाया था। कल रात लगभग 10 बजे फूल पूरी तरह से खिल गया।

Post a Comment