भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग कोरबा जिले में बालको नगर उपडाकघर* में सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं

Views


भारतीय डाक विभाग बिलासपुर संभाग कोरबा जिले में बालको नगर उपडाकघर* में सोमवार से शनिवार सुबह 10:00 बजे से आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। जिसमें समस्त आम नागरिक अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं एवं पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार/अपडेशन (पता, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, नाम, बायोमेट्रिक अपडेट, ईमेल अपडेट इत्यादि) का कार्य करवा सकते हैं। चूंकि बच्चों का 5 एवं 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेशन अति आवश्यक है, अतः अपने बच्चों का भी बायोमेट्रिक अपडेशन करा सकते हैं। समस्त आम नागरिक से अपील की जाती है कि वे भारतीय डाक विभाग के द्वारा डाकघरों के माध्यम से दी जा रही आधार अपडेशन की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

0/Post a Comment/Comments