शांति नगर में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने OPVC पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन संपन्न, तरुण राठौर

Views

 


शांति नगर में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने  OPVC पाइपलाइन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन संपन्न, तरुण राठौर


 शांति नगर में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए OPVC पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद तरुण राठौर एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया गया

 यह कार्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर और नियमित जल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हमारा प्रयास है कि वार्ड में विकास कार्य इसी प्रकार निरंतर जारी रहें और सभी मूलभूत सुविधाएँ आप तक पहुँचती रहें। 

वार्ड पार्षद तरुण राठौर ने कहा कि इस पाइपलाइन के बिछने से वार्ड के निवासियों को नियमित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से जल आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलेगी

0/Post a Comment/Comments