प्रबल छत्तीसगढ़ कोरबा,,बालको टाउनशिप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालको के हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसका परिणाम उत्कृष्ट रहा। जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अत्यधिक रही।
कक्षा बारहवीं में प्रथम स्थान ध्रुति साहू 90.2% , द्वितीय स्थान दिव्या पाण्डेय 80.2%, तृतीय स्थान गौरी साहू एवं शीशांक कुमार बरेठ 79.6%एवं कक्षा दसवीं में प्रथम स्थान पंकज देवांगन 92.5%, द्वितीय स्थान सुधांशु पाल 90.3%, तृतीय स्थान रुचि राठौर एवं तनु साहू 87%अंक हासिल कर विद्यालय एवम् अपने परिवार व गुरुजनों का नाम रोशन किये। विद्यालय के प्राचार्या नीलम सिंह एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने परिणाम को देखकर खुशी जाहिर करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देकर उनके सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकिओं व बच्चों के माता-पिता को दिया।



Post a Comment