
कोरबा ब्रेकिंग, बुंदेली गांव में पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर घूमता रहा युवक, गांव में दहशत…
प्रबल छत्तीसगढ़ रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक सालिक राम यादव ने किसी विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक कथित तौर पर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। बताया जा रहा है कि वह गांव के ही कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर तक रुका भी रहा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की पुष्टि व आगे की कार्रवाई जारी है।
Post a Comment