सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में भक्तों की लगी भीड़, मत्था टेकने उमड़े श्रद्धालु,,देखें वीडियो
बालको सिद्धेश्वर हनुमान मैं हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर 72 घंटा सीताराम सीताराम जय सीताराम का जाप एवं भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया
मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। भक्तों ने हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लड्डुओं का भोग अर्पित किया। कई स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकाली गईं, जिसमें भक्त “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारे लगाते नजर आए।
हनुमान जी की महिमा:
हनुमान जी को शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। वे भगवान श्रीराम के परम भक्त हैं और संकटों को दूर करने वाले “संकटमोचन” के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से भय, रोग और दुख दूर होते हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, हनुमान जी में असीम बल, बुद्धि और विद्या का समावेश है। वे अपने भक्तों की हर कठिनाई में रक्षा करते हैं और उन्हें सही मार्ग दिखाते हैं।
भक्तों में उत्साह:
हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर युवाओं और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखा गया। कई जगहों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।





Post a Comment