जांजगीर-चांपा: कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी जेल भेजे गए

Views

 


जांजगीर-चांपा: कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी जेल भेजे गए

14 अप्रैल 2026, जांजगीर-चांपा_  पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल (रा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धारदार हथियार लहराकर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1.  अभिषेक सोनवान पिता हेतराम सोनवान, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 25 भाठापारा, जांजगीर  

2.  गौरव किरण पिता मनोहर किरण, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम घनवा, जांजगीर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि केरा रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास कुछ युवक धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से दो नग धारदार हथियार बरामद किए गए। दोनों आरोपियों के खिलाफ पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल टीम:* इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर तथा आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह और लीला साहू का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों और आम नागरिकों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0/Post a Comment/Comments