विशेष अभियान के तहत थाना उरला क्षेत्रंातर्गत लगाया गया श्रमिक वेरिफिकेशन शिविर
इंडस्ट्री तथा फैक्टरियों में श्रमिकों को पुलिस कार्यवाही से जागरूक करने एवम आपराधिक प्रवृत्ति में संलिप्त होने से रोकने हेतु लगाया गया शिविर तथा दी गई समझाईश
विवरण - आज दिनांक 10.04.2026 को थाना उरला क्षेत्रांतर्गत अछोली स्थित आर.आर. कम्पनी में श्रमिक वेरिफिकेशन शिविर लगाया गया। श्रमिक वेरिफिकेशन का उद्देश्य इण्डस्ट्रियल थाना क्षेत्रो में बाहर राज्य से अपराधी पकड़े जाने, बाल श्रमिक के प्रकरण एवं श्रमिक द्वारा आपसी लड़ाई झगड़े एवं गंभीर अपराधिक घटनाओं के जैसी अपराधिक घटनाओं को रोकना है, जिसके मद्देनजर श्रमिकों की स्क्रीनिंग गई। साथ ही श्रमिक उपलब्ध कराने वाले ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करना भी है।
साथ ही प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम द्वारा औचक अस्थाई ठिकानों झुग्गियों में जाकर सत्यापन आकस्मिक चेकिंग किया जायेगा। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment