जांजगीर-चांपा में पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त: 90 वारंटी गिरफ्तार, 91 लीटर से अधिक शराब जब्त, 5 असामाजिक तत्व पकड़े
_12 अप्रैल 2026, जांजगीर-चांपा_ जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बीती रात्रि प्रभारी SP श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं ASP उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने विशेष दबिश एवं कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की।
सभी थानों से अलग-अलग तीन-तीन, चार-चार टीमें बनाकर धरपकड़ कार्रवाई की गई। SP द्वारा टीमों को इनाम भी दिया जाएगा। अभियान में कुल 29 गिरफ्तारी वारंटी एवं 61 स्थायी वारंटियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
थानावार कार्रवाई:
थाना/चौकी गिरफ्तारी वारंटी स्थाई वारंटी
थाना जांजगीर 04 04
चौकी नैला 02 03
थाना बलौदा 02 07
थाना अकलतरा 04 18
थाना मुलमुला - 07
थाना पामगढ़ - 08
थाना शिवरीनारायण - 07
थाना बम्हनीडीह 03 01
थाना सारागांव 07 01
थाना चांपा 03 03
चौकी पंतोरा 01 -
कुल 29 ,61
अवैध शराब पर कार्रवाई
वारंटियों की धरपकड़ अभियान में ASI रामप्रसाद बघेल, प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र रहौद के नेतृत्व में पुलिस द्वारा आरोपी दुकालू धनुहार निवासी धनुहार डेरा पकरिया के कब्जे से 85 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इसी प्रकार निरीक्षक जयकुमार साहू थाना प्रभारी के नेतृत्व में बिर्रा पुलिस द्वारा आरोपी सुरेन्द्र कश्यप निवासी पेंडरी थाना हसौद जिला शक्ति के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई:
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी जांजगीर के नेतृत्व में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा 05 असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय पेश किया गया है।रातभर चले इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने पूरी सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए सफलता प्राप्त की। जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment