मोबाईल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, अपने स्वास्थ्य रिकार्ड डिजिटल रूप में रखें सुरक्षित

Views

 


मोबाईल से कुछ मिनट में बनाएं आभा आईडी, अपने स्वास्थ्य रिकार्ड डिजिटल रूप में रखें सुरक्षित

राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के अतंगर्त जिले के नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आभा(ABHA ID)) आईडी बनाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है ताकि वे अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकें। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों में आभी आईडी बनाने की सुविधा उपलब्ध है साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला/पुरूष तथा मितानिन के द्वारा भी लोगों  को आभा ऐप  की जानकारी देकर उनका पंजीयन में सहयोग किया जा रहा है।

व्यक्ति अपनी आभा आईडी (ABHA ID)आधार कार्ड या ड्राइविंग लाईसेंस का उपयोग कर  स्वयं मोबाईल से भी बना सकते है। इसके लिए उन्हें नीचे दिये ऐप का उपयोग करना होगा- आभा ऐप या आरोग्य सेतु दोनो ऐप भारत सरकार के नेशनल हेल्थ एथॅारिटी(National Health Authority) द्वारा संचालित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओ से जुड़े हैं।

आभा आईडी बनाने की प्रक्रिया

1 अपने मोबाईल में प्ले स्टोर (play store) खोलें।

2 आभा ऐप (ABHA App) या आरोग्य सेतु डाउनलोड करें। आभा कि आधिकारिक बेबसाइट(abha.abdm.gov.in) 

  पर जाएँ| 

3 ऐप खोलकर क्रियेट आभा आईडी(Create ABHA ID)/क्रियेट हेल्थ आईडी(Create Health ID) विकल्प चुनें।

4. आधार नंबर या मोबाईल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

5. मोबाईल पर आये ओटीपी (OTP) को दर्ज करें।

6. आपनी जानकारी(नाम, जन्मतिथी आदि) की पुष्टि करें।

7. इसके बाद आपकी 14 अंको की आभा आईडी बन जायेगी । सफल पंजीकरण के बाद इसे डाउनलोड किया जा सकता है |

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि आभा आईडी (ABHA ID)  एक 14 अंको की यूनिक हेल्थ आईडी होती है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य से जुडी सभी जानकारी जैसे जांच रिपोर्ट, उपचार का विवरण और दवाईयों का रिकार्ड डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकता है। इससे किसी भी अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टर को मरीज की पिछली स्वास्थ्य संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिससे बेहतर और तुरंत उपचार संभव हो जाता है। 

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीडॉ एस.एन केशरी  ने जिले के सभी नागरिकों से अपील किये हैं कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, अपने क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा मितानिन से संपर्क कर आभा आईडी बनवाएं और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

0/Post a Comment/Comments