कोरबा। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी के शुभ अवसर पर प्रदेश के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी ने कोरबा नगर के आस्था के प्रमुख केंद्रों—माँ सर्वमंगला मंदिर, भवानी मंदिर, कौशल्या माता मंदिर, काली मंदिर एवं मड़वारानी मंदिर—में विधिवत पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया
।
इस अवसर पर अग्रवाल ने मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश एवं कोरबा जिले के समस्त नागरिकों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास की कामना की। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि समाज में शांति, सद्भाव और समृद्धि का वातावरण बना रहे तथा सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
अग्रवाल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे जिनमे प्रदेश सचिव बी एन सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर मुकेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित पालूराम साहू, देवीदयाल सोनी, गिरधारी बरेठ, अशोक लोध, दुष्यंत शर्मा, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रोपा तिर्की, मस्तूल्सिंह कँवर, संजू अग्रवाल, इक़बाल कुरैशी, सुभाष राठौर, सुखसागर निर्मलकर, रामसेवक अग्रवाल, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे । मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें नवरात्रि अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, भक्ति और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माँ दुर्गा की कृपा से समाज में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है, यही हमारी कामना है।
इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।



Post a Comment