थाना बालकों में विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ हुई बैठक: पुलिस ने कहा- कम्यूनिटी के साथ मिलकर होगा शांतिपूर्ण माहौल का निर्माण
कोरबा थाना बालकों नगर में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, विभिन्न संप्रदायों से जुड़े लोग, धार्मिक गुरुओं और समाजिक सेवकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। उक्त बैठक एसपी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी बालको के मार्गदर्शन में ली गई।
बैठक में एएसआई अजय सिंह ठाकुर ने कम्यूनिटी पुलिस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि थाना बालकों नगर का क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां नए और बाहर से लोगों की आवाजाही हमेशा बनी रहती हैं। ऐसे में नए और संदिग्ध लोगों को सूचना पुलिस को अवश्य दे। मकान किराया देने से पहले मकान मालिक संबंधित व्यक्ति की जानकारी थाने में दे साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना भी स्थानीय पार्षद व जनप्रतिनिधि पुलिस को दे सकते हैं।
बैठक में कानून एवं यातयात नियमों की जानकारी देते हुए ऐसे लोगों की सूचना देने की अपील की गई, जो क्षेत्र में उपद्रव मचाते हो, यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए तीन सवारी, मोडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर आमजनों को परेशान करते हो। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्यवाही करेगी। बालको पुलिस ने समुदाय से जुड़े लोगों से अपील करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की हैं। ताकि शांत और भयमुक्त माहौल बनाया जा सके।

Post a Comment