मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किया गया स्वास्थ्य केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं के प्रगति की मॉनिटरिंग हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा दिनांक 23.02.2026 को सामु.स्वा.केन्द्र पाली, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हरदीबाजार,आयुष्मान आरोग्य मंदिर(उप स्वास्थ्य केन्द्र)नुनेरा, नोनबिर्रा,बोईदा, चोढ़ा तथा उतरदा तथा कटघोरा विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई बाजार (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.अनिल सराफ उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, प्रसव कक्ष, ओटी, एनआरसी, दवा वितरण कक्ष, भंडार कक्ष, प्रयोगशाला, एक्स-रे कक्ष का अवलोकन किए तथा संधारित अभिलेखों को देखकर कमियों में आवश्यक सुधार के निर्देशि दिए।
उन्होंने ओपीडी, आईपीडी में भर्ती मरीजों तथा परिजनों से स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त किए| स्टोर में दवाओं की उपलब्धता, दवाओं तथा उपकरणों के रखरखाव तथा चिकित्सालय में साफ-सफाई के संबंध में निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा उपस्थित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थिती, आधार बेस्ड 100 प्रतिशत उपस्थिती इंद्राज करने , नेक्स्ट जेन के सभी माड्यूल पर कार्य करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत आभा आई डी बनाने, वयावंदना कार्ड बनाने, टीकाकरण, परिवार कल्याण, एनसीडी तथा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन ,शतप्रतिशत उपलब्धि, मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाये उपलब्ध कराने तथा समस्त कार्यक्रमों की उपलब्धि को सबधित पोर्टल में इन्द्राज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन के सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को प्रदान किया जावे ,अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जावे तथा उनके इलाज पर विशेष ध्यान एवं सावधानी बरती जावे।







Post a Comment