राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवगांव दीपका बना सिरमौर

Views

 


         बालको में युवा समिति के तत्वावधान में आयोजित बारहवीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन दर्शकों की अभूतपूर्व उपस्थिति के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 16 टीमों ने भाग लेकर उच्च स्तरीय खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।




समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, रायपुर संभाग के सहप्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया तथा पार्षद नरेंद्र देवांगन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लक्की नंदा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सत्येन्द्र दुबे, अजय चन्द्रा, मंगल बंदे, मुकुंद कंवर, बालको मानव संसाधन विभाग से सत्यम सोनी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार, जनपद सदस्य ललिता साहू, उप सरपंच प्रमिला पटेल, रमेश खूंटे, डॉ. कृष्ण कुमार चन्द्रा, डॉ. नरेंद्र जायसवाल, क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा एवं बाल गोविंद जायसवाल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


मुख्य अतिथि लखन लाल देवांगन ने अपने संबोधन में कबड्डी को मिट्टी से जुड़ा पारंपरिक खेल बताते हुए कहा कि यह खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने, हार-जीत से ऊपर उठकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा निरंतर आयोजन के लिए युवा समिति को बधाई दी।

महापौर संजू देवी राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार और जीत खेल के दो पहलू हैं, इसलिए खिलाड़ियों को न तो हार से निराश होना चाहिए और न ही जीत से अति उत्साहित। वहीं रायपुर संभाग के सहप्रभारी डॉ. राजीव सिंह ने कबड्डी को हमारी संस्कृति और परंपरा से जुड़ा खेल बताते हुए कहा कि इससे टीम भावना, एकजुटता और संगठन शक्ति के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने प्रत्येक वर्ष दर्शकों की भारी उपस्थिति के लिए सभी खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों ने आयोजन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने हेतु युवा समिति को प्रेरित किया।

         युवा समिति के सचिव लिलेश्वर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 16 टीमों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में देवगांव दीपका की टीम ने अपने प्रतिद्वंदी कैलाश नगर के टीम को 11 अंकों से पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया।      प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम देवगांव दीपका को 30000 रूपये, द्वितीय पुरस्कार कैलाश नगर को 20000 रूपये, तृतीय स्थान पर वीर शिवाजी क्लब बिलासपुर को 12000 रूपये एवं चतुर्थ स्थान पर वीर महाराणा प्रताप क्लब बालको को 7000 रूपये प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का बेस्ट रेडर का खिताब वीर महाराणा प्रताप संदीप यादव को 1000 रूपये, बेस्ट कैचर वीर शिवाजी के खिलाड़ी भुवन को 1000 रूपये, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देवगांव दीपका के निखिल को 2000 रूपये एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम गौमुखी सेवा धाम देवपहरी की टीम को 2000 रूपये दे कर सम्मानित किया गया साथ ही सभी विजेताओं को शील्ड प्रदान किया गया।  

          प्रतियोगिता का सफल संचालन करने वाले निर्णायक मंडल के बाबू लाल चन्द्रा, नागेश ठाकुर, अशोक नायक, मनरूप सिंह कंवर, सुरेंद्र चन्द्रा, संजू बरेठ, अमर दास साहू, जीवन लाल वर्मा, गोपाल दास, महेंद्र चन्द्रा के साथ वरिष्ठ कबड्डी खिलाड़ी रामाधार चन्द्रा एवं नेहरू लाल वर्मा को युवा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। 

          कार्यक्रम में मनहरण पटेल, अनिरुद्ध राठौर, कुंदन चन्द्रा, अमर पटेल, राम सहाय पटेल, संजीव शुक्ला, कृष्णा चन्द्रा, रेशम लाल साहू, रमेश सोनी, सुफल दास, राकेश साहू, देवलाल यादव, प्रदीप चौहान, सुखी दास, छोटू लाल देवांगन, पीतम लाल सोमनकर, धनी राम बरेठ, दिलीप चौहान, ललिता कंवर, माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, स्मिता पटेल, रानू नायक, किरण देवांगन, संगीता यादव, दिलेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

        आयोजन को सफल बनाने में युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास, तुलेश्वर यादव, सचिव लिलेश्वर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील देवांगन, संगठन सचिव नरेंद्र यादव, कृष्णा पटेल, सहसचिव टीमन दास, रवि दास, राजेन्द्र दास, बसंत चौहान, प्रचार सचिव लकेश्वर दास, प्रफुल बरेठ, राम चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी मोहन चन्द्रा, तरुण देवांगन, रेवती रमण चन्द्रा सहित कार्यकारिणी सदस्य ओम मानिकपुरी, गोलू दास, संदीप चौहान, विनय, मिलाप, चंदन, देवेश, गजेन्द्र, रिंकू दास, हेमंत साहू, सागर शर्मा, गौरव, आशुतोष, रामबिसाल, करण, रोहन, ओम, साहिल, सूर्या, प्रियांशु, मुरली, मुकेश एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन एवं कमेंट्री रघुराज सिंह, डीकेश्वर साहू, राकेश चन्द्रा एवं लिलेश्वर शर्मा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन युवा समिति के अध्यक्ष केशव चन्द्रा ने किया।

0/Post a Comment/Comments