स्वर्गीय बिसाहू दस महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में किया गया ध्वजारोहण,
प्रबल छत्तीसगढ़ कोरबा, स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल में 26 जनवरी 2026 को 77 वां गणतंत्र दिवस बड़े ही देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. के के सहारे द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डीन डॉ. गोपाल कंवर भी उपस्थित थे। सभी संबद्ध संस्थानों के प्रधानाचार्य, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, गैर-शिक्षण कर्मचारी और छात्र इस अवसर को मनाने के लिए कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए।
अपने संबोधन में डीन डॉ. के के सहारे ने गणतंत्र दिवस के महत्व, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर ने भी सभा को संबोधित करते हुए देश की प्रगति में एकता, अनुशासन और समर्पण के महत्व पर बल दिया।
स्व बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय सह मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह एक यादगार आयोजन रहा, जिसने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच देशभक्ति और एकता की प्रबल भावना को बढ़ावा दिया।
प्रबल छत्तीसगढ़ कोरबासंपादक
बाल कृष्ण रायसागर
9981698579







Post a Comment