मानवता की सच्ची मिसाल पेश करता मानव सेवा मिशन*
नर सेवा ही नारायण सेवा को चरितार्थ हुए बालको संयंत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन विगत कई वर्षों से जिले में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य करके मानवता की मिसाल पेश कर रही है। ठंड के समय इस संस्था द्वारा हर वर्ष जरूरतमंद लोगों को कड़कड़ाती ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में संस्था के सदस्यों ने इस वर्ष अपने चौथे दौरे में कोरबा रेल्वे स्टेशन, नया बस स्टैंड, ट्रांसपोर्ट नगर, पावर हाउस रोड एवं कोरबा शहर में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा और घुमंतु लोगों को रात में घुम घुम कर कंबल वितरित किया ताकि उन्हें भीषण ठंड से बचाया जा सके। जहां एक ओर लोग इस ठिठुरती ठंड में अपने आप को घरों में सुरक्षित रखना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर मानव सेवा मिशन के सक्रिय सदस्य अपने घरों से निकल कर लगभग 12 किलोमीटर दूर आकर रात में कोरबा शहर में घूम घूम कर बेसहारों की मदद कर मानवता की मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं।
*संवेदनशील सेवा की अनोखी पहल*
बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाजसेवी संस्था मानव सेवा मिशन के द्वारा अलग अलग मौसम के अनुसार जरूरतमंद लोगों को सेवा पहुंचाई जाती है। इसी कड़ी में ठंड के दिनों कंबल वितरण कर जरूरतमंदों की सेवा कर उन्हें मदद पहुंचाई जा रही है। संस्था के द्वारा गर्मी के दिनों में जरूरतमंदों को जूते चप्पल, बरसात में छतरी और छत ढकने के लिए प्लास्टिक एवं ठंड के दिनों में कंबल और स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण किया जाता है। संस्था ने अपने इन प्रयासों से जिले ही नहीं वरन पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।
सेवा कार्यों में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, क्रांति सोनी, अशोक पटेल, संजय विजयवर्गीय, सत्यम सोनी, योगेश पटेल, दिनेश पृथ्वीकर, कमलेश बोहरपी, लिलेश्वर शर्मा, मनोज सिंह, पीतम लाल, शैलेन्द्र जायसवाल, राम सहाय पटेल, जीत बनर्जी, हरीश चन्द्रा महिला सदस्य माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, मेघा सोनी, सुषमा सिंह, स्मिता पटेल, अल्का पृथ्वीकर, डॉ स्मिता प्रसाद, सरिता धीवर, प्रभा पटेल, सिमरन विजयवर्गीय, दीप्ति जायसवाल, वर्षा बोहरपी, दीप्ति सोनी, सुमन बनर्जी, हेमलता नायक, पूर्वी एवं रेणुका धीवर सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।



Post a Comment