मानव सेवा मिशन ने पहाड़ी कोरवाओं को किया कंबल वितरण

Views

 


      प्रबल छत्तीसगढ़ कोरबा जिले में पड़ रहे कड़कड़ाते ठंड में मानवता की मिशाल प्रस्तुत करते हुए मानव सेवा मिशन के सदस्य लगातार कंबल वितरण कर रहे हैं। संस्था के द्वारा ना सिर्फ शहरी क्षेत्रों के जरूरतमंद बेघर, बेसहारा और घुमंतु लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है बल्कि जंगलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों को भी उनके गांव जाकर कंबल प्रदान किया जा रहा है। 


*कंबल वितरण का तीसरा चरण*

        संस्था के द्वारा अपने कम्बल वितरण अभियान के तीसरे चरण में सतरेंगा रोड पर निवासरत पहाड़ी कोरवा ग्राम टोंकाभांटा एवं बाघमारा में जाकर सभी परिवारों को कंबल प्रदान किया गया जिसे प्राप्त कर सभी परिवारों ने खुशी जाहिर की और संस्था के द्वारा पिछले छः सालों से चलाए जा रहे अभियान के लिए संस्था के सदस्यों का धन्यवाद दिया।




*मानवता की मिशाल*

        मानव सेवा मिशन का यह प्रयास यह सिद्ध करता है कि मानवता से बड़ा कोई सेवा नहीं। ठंड में किसी जरूरतमंद को कंबल देना सिर्फ एक वस्तु प्रदान करना नहीं है बल्कि उन्हें जीने की नई उम्मीद देना है। इस संस्था का उद्देश्य है कि हर किसी को जरूरत के समय मदद मिले, ताकि समाज में मानवता की ज्योति सदा प्रज्वलित होती रहे। यह संस्था अपने इन्हीं प्रयासों से न सिर्फ जिले बल्कि प्रदेश स्तर में मानवता की भावना के लिए जानी जाती है।

         सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा,अमर पटेल,संजय विजयवर्गीय,अशोक पटेल,मनोज सिंह,योगेश पटेल,लिलेश्वर शर्मा,पीतमलाल सोमनकर,दीप बनर्जी,राम सहाय पटेल,महिला सदस्य माधुरी चन्द्रा,उमा पटेल,सुषमा सिंह,स्मिता पटेल,सुमन बनर्जी, छोटे बच्चे प्राजक्ता,छायांक,अनन्या,दिव्यांशु,श्रेयस,निशांक,पारुल,आरवी,अबीर उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments