मिनीमाता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की वार्षिक खेल प्रतियोगिता एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2024-25 घोषित किया गया।आज विद्यालय परिसर में अंग्रेजी माध्यम का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य *भोजेंद्र सिंह* सर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि *गिरीश शर्मा (* सचिव, कल्याण शिक्षण समिति बालको), प्राचार्य *भोजेंद्र* *सिंह* एवं *केशव कुर्रे* (कोषाध्यक्ष, कल्याण शिक्षण समिति बालको) द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें कक्षा पहली की दीपिका यादव 99.12%, कक्षा दूसरी की पूनम पटेल 97.75%, कक्षा तीसरी का लोकेश पटेल 100%, कक्षा चौथी की जारा खान 92.12%, कक्षा छठवीं की भारती सिंह 96.04% तथा कक्षा सातवीं के सिद्धार्थ प्रजापति 98.16% के साथ प्रथम स्थान पर रहे।
इसके साथ वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम को संपन्न करने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा कार्यक्रम का समापन प्राचार्य सर के द्वारा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए एवं उपस्थित अभिभावकों का धन्यवाद देकर किया गया।



Post a Comment