बालको नगर में आयोजित इस समारोह में बालको नगर की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि परशु राम सेना के अध्यक्ष श्री नन्द त्रिपाठी अपने पूरे टीम के साथ उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ी पारंपरिक गीतों और फाग गीतों की धुन पर सभी ने नृत्य किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष इस खुशी के माहौल में खुद को रोक नहीं पाए और समाज के सदस्यों के साथ ताल ताल मिलाते नजर आए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष दुष्यंत एवं नंद त्रिपाठी ने इस मौके पर सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष दुष्यंत ने कहा कि, ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का काम करते हैं। उन्होंने समाज के अभी उपस्थित सदस्यों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम आयोजन का सम्पूर्ण श्रेय राजीव शर्मा का रहा। इनके प्रयास से समाज के संस्कार भवन में पहली बार होलिका दहन विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ फेरा लगाकर परिवार की सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई एवं भद्रा नक्षत्र के खत्म होते ही होलिका दहन किया गया। होलिका दहन कार्यकम बड़े ही धूम धाम से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर रामकिशोर रेखा शर्मा, राजेश द्विवेदी, पुरुषोत्तम शर्मा, मिश्रा जी सरखों वाले,राजीव सुलक्षणा शर्मा, चंदन स्वेजल शर्मा, विजय श्रद्धा शर्मा,अमित सीमा शर्मा,विकास श्वेता शर्मा, आनद शुक्ला, अशोक कुमार,समृद्धि, शिवांस , आर्यन, मान्या,सौम्या, अनय अनन्य, वैष्णवी एवं शानवी उपस्थित रहे।


Post a Comment